<?xml version="1.0" encoding="UTF-8"?>
<oai_dc:dc
xmlns:oai_dc="http://www.openarchives.org/OAI/2.0/oai_dc/"
xmlns:dc="http://purl.org/dc/elements/1.1/"
xmlns:xsi="http://www.w3.org/2001/XMLSchema-instance"
xsi:schemaLocation="
http://www.openarchives.org/OAI/2.0/oai_dc/
http://www.openarchives.org/OAI/2.0/oai_dc.xsd">

<dc:title>पटना प्रमंडल के खिलाड़ियों में खेल उपलब्धि एवं उपलब्धि प्रेरणा का मनोवैज्ञानिक विश्लेषणः एक अध्ययन</dc:title>

<dc:creator>Author</dc:creator>

<dc:subject>खेल मनोविज्ञान, उपलब्धि प्रेरणा, खेल उपलब्धि, मानसिक दृढ़ता, पटना प्रमंडल।</dc:subject>

<dc:description>खेल मनोविज्ञान वर्तमान समय में खेल प्रदर्शन, मानसिक दृढ़ता तथा खिलाड़ियों की दीर्घकालिक सफलता
को समझने का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र बन चुका है। किसी खिलाड़ी की उपलब्धि केवल उसकी शारीरिक क्षमता,
तकनीकी दक्षता अथवा प्रशिक्षण पर निर्भर नहीं करती, बल्कि उसकी उपलब्धि प्रेरणा, आत्मविश्वास, मानसिक
दृढ़ता, लक्ष्य-उन्मुखता तथा मनोवैज्ञानिक तैयारी भी समान रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रस्तुत अध्ययन
का उद्देश्य पटना प्रमंडल (पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, कैमूर एवं रोहतास) के खिलाड़ियों की खेल उपलब्धियों
तथा उपलब्धि प्रेरणा के मध्य संबंध का मनोवैज्ञानिक विश्लेषण करना है। अध्ययन वर्णनात्मक एवं विश्लेषणात्मक
प्रकृति का है तथा खेल मनोविज्ञान के प्रमुख सिद्धांतों-विशेषकर मैक्लीलैंड की उपलब्धि प्रेरणा अवधारणा,
एटकिंसन के जोखिम ग्रहण मॉडल तथा बंडूरा के आत्म-प्रभावकारिता सिद्धांतकृके आधार पर विकसित किया
गया है। अध्ययन यह इंगित करता है कि उच्च उपलब्धि प्रेरणा वाले खिलाड़ियों में आत्मविश्वास, लक्ष्य के प्रति
प्रतिबद्धता, कठिन परिस्थितियों में धैर्य, प्रतियोगी भावना तथा प्रदर्शन की निरंतरता अधिक होती है। इसके
विपरीत निम्न उपलब्धि प्रेरणा वाले खिलाड़ियों में प्रतियोगी तनाव, असफलता का भय तथा आत्म-संदेह अपेक्षाकृ
त अधिक पाया जाता है। लेख में खेल उपलब्धि को प्रभावित करने वाले मनोवैज्ञानिक, सामाजिक एवं पर्यावरणीय
कारकों का विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है तथा खेल संस्थानों के लिए व्यावहारिक सुझाव दिए गए हैं।</dc:description>

<dc:publisher>International Journal of Arts, Humanities, Social Sciences and Commerce</dc:publisher>

<dc:date>2026-01-06</dc:date>

<dc:type>Text</dc:type>

<dc:format>application/pdf</dc:format>

<dc:identifier>10.65919/ijahssc.2026.v2i1010</dc:identifier>

<dc:language>en</dc:language>

</oai_dc:dc>