<?xml version="1.0" encoding="UTF-8"?>
<article>
    <front>
        <article-meta>

            <article-id pub-id-type="doi">
                10.65919/ijahssc.2026.v2i1009            </article-id>

            <title-group>
                <article-title>
                    उच्च शिक्षा संस्थानों में नेतृत्व शैली, संगठनात्मक संस्कृति एवं नौकरी संतुष्टि का अंतर्संबंधः शाहाबाद क्षेत्र के महाविद्यालयों के संदर्भ में एक विष्लेषणात्मक अध्ययन                </article-title>
            </title-group>

            <abstract>
                <p>उच्च शिक्षा संस्थानों की गुणवत्ता केवल भौतिक संसाधनों या शैक्षणिक उपलब्धियों पर निर्भर नहीं करती,
बल्कि वहाँ कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों की नौकरी संतुष्टि, संस्थागत संगठनात्मक संस्कृति तथा नेतृत्व शैली
पर भी आधारित होती है। वर्तमान अध्ययन का उद्देश्य शाहाबाद क्षेत्र (आरा, बक्सर, भोजपुर, कैमूर एवं रोहतास)
के उच्च शिक्षा संस्थानों में नेतृत्व शैली, संगठनात्मक संस्कृति तथा नौकरी संतुष्टि के मध्य संबंध का विश्लेषण
करना है। अध्ययन में परिवर्तनकारी, लेन-देनात्मक एवं सहभागी नेतृत्व शैली का संगठनात्मक संस्कृति और
नौकरी संतुष्टि पर प्रभाव स्पष्ट किया गया है। शोध की प्रकृति वर्णनात्मक एवं विश्लेषणात्मक है तथा द्वितीयक
स्रोतों के आधार पर विषय का सैद्धांतिक विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। अध्ययन से स्पष्ट होता है कि जहाँ
नेतृत्व शैली लोकतांत्रिक एवं सहभागी होती है, वहाँ संगठनात्मक संस्कृति अधिक सहयोगात्मक, नवाचार-उन्मुख
एवं सकारात्मक होती है, जिसके परिणामस्वरूप कर्मचारियों की नौकरी संतुष्टि का स्तर बढ़ता है। इसके विपरीत
निरंकुश नेतृत्व संस्थागत वातावरण को नकारात्मक बनाकर कर्मचारियों में तनाव, असंतोष तथा कार्य निष्पादन
में गिरावट उत्पन्न करता है। अध्ययन के आधार पर सुझाव दिया गया है कि उच्च शिक्षा संस्थानों में नेतृत्व
विकास कार्यक्रम, पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था, सहभागितापूर्ण निर्णय प्रक्रिया तथा प्रेरणात्मक कार्य वातावरण
विकसित किया जाना चाहिए।</p>
            </abstract>

        </article-meta>
    </front>
</article>